फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सदर तहसील में रिश्वत लेते संग्रह अमीन गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 18 Jun 2026 05:30 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील में संपत्ति संग्रह अमीन को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसने धन निकासी आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के एवज में पांच हजार रुपये लिए थे।  
विज्ञापन
आरोपी संग्रह अमीन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने बृहस्पतिवार को तहसील सदर में तैनात संग्रह अमीन जोरावर सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी को तहसील सदर की कैंटीन से पकड़ा गया। आरोप है कि अमीन ने धन निकासी आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत ली थी। 

विज्ञापन


तहसील की कैंटीन से हुई गिरफ्तारी 
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अनुसार शिकायतकर्ता सुरेश चंद्र ने शिकायत की थी कि एनपीएस खाते से भूखंड खरीदने के लिए धन निकासी संबंधी आवेदन पर रिपोर्ट लगाकर फाइल आगे बढ़ाने के बदले संग्रह अमीन जोरावर सिंह उनसे पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम दोपहर करीब पौने तीन बजे तहसील सदर की कैंटीन पहुंची। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 5000 रुपये रिश्वत ली, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी जोरावर सिंह मूल रूप से अमलोनीपुर गांव थाना भुता का निवासी है और वर्तमान में तहसील सदर में संग्रह अमीन के पद पर तैनात है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

कोई रिश्वत मांगे तो यहां करें शिकायत 
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से लोगों से आग्रह किया गया है कि किसी काम के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत सीधे विभाग से करें। पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली का मोबाइल नंबर 9454405475 है। प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली इकाई थाना का मोबाइल नंबर 9454401653 है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें