धोखाधड़ी कर खाते से निकाले रुपये
सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव परधौली निवासी अखिलेश के बैंक खातों से धोखाधड़ी कर यूपीआई के जरिये 82 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। 21 हजार रुपये डेबिट कार्ड से निकाले गए। पीड़ित ने इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि उनके बैंक खाते से यह रुपये 22 फरवरी को निकाले गए। उन्होंने साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उनके 60 हजार रुपये होल्ड कर दिए गए। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराकर धोखाधड़ी से निकाले गए रुपये वापस कराने की मांग की है।