फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल कराने को कैमरों में कर रहे ‘एंगलबाजी’

Tue, 23 Jan 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन
छह फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शासन और प्रशासन सख्ती बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा पर नकल माफिया परीक्षाओं में सेंधमारी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। शासन ने प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य किया तो परीक्षा केंद्रों पर इसका भी तोड़ निकाल लिया गया। कैमरों का एंगल ही ऐसा सेेट किया कि सबकुछ होने के बाद भी कैमरों में कुछ न नजर आए। डीआईओएस ने निरीक्षण में यह हाल देखा तो उनको इसके लिए आदेश तक जारी करना पड़ा। कैमरा ऐसे डायरेक्शन  में लगाना होगा जिससे पूरा कक्ष और ब्लैक बोर्ड दिखाई दे।
विज्ञापन


कॉलेज संचालक नहीं दे पाए जवाब
परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। आलमपुर जाफराबाद, आंवला, भुता, मीरगंज, नवाबगंज कई तहसीलों का निरीक्षण किया। ग्रामीण इलाकों के कई परीक्षा केंद्रों पर कैमरे तो लगे मिले पर उनका डायरेक्शन ऐसा था जिसमें कक्षा का काफी हिस्सा नहीं आ रहा था खासतौर से जहां पर कक्ष निरीक्षक खड़े होते हैं और ब्लैकबोर्ड। जब संचालकों से पूछा तो उन्होंने बहाना बना दिया कि उनको इसकी जानकारी नहीं थी। अब सभी केंद्रों को नोटिस जारी किया है। अगर परीक्षा के दौरान कैमरों का डायरेक्शन सही नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।


कुछ केंद्रों पर कैमरों का डायरेक्शन ठीक नहीं मिला। सभी परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी कर दिए हैं। अगर कैमरे ठीक नहीं किए तो लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अचल कुमार मिश्रा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें