फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुबह शाम सताएगी सर्द हवा, दिन में रहेगी धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। जिले में ठंड तेजी के साथ बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान लुढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी। जिससे ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक बरेली सहित आसपास के जिलों में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ होगी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम सामान्य रहेगा। आने वाले चार से पांच दिनों तक अधिकतम तापमान खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात में पहाड़ से आ रही ठंडी हवा जारी रहेंगी। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.9 व न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन

-
तापमान
अधिकतम - 26.9
न्यूनतम - 10.8
सूर्याेदय - 6.46 सुबह

सूर्यास्त - 5.27 शाम
आज का पूर्वानुमान

- बुधवार को सुबह हल्का कोहरा होने की संभावना है। दोपहर में धूप रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें