फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का कहर, चार डिग्री लुढ़का तापमान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सर्द हवाएं साथ ला रहीं बादल, मगर बारिश के आसार नहीं

बरेली। तीन दिन से धूप का आनंद ले रहे लोगों की रविवार को चली तेज शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ा दी। हालांकि दिन में तेज धूप खिली मगर सर्द हवाओं के आगे बेअसर रही। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। मौसम विभाग ने हफ्ते भर तक धूप निकलने के साथ ही बादल मंडराने की बात कही है। बूंदाबांदी होने की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन

हवाओं की दिशा बदलने की वजह से तीन दिनों तक चटख धूप खिलने से पारा तेजी से ऊपर बढ़ा था। तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने से दिन में लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर पसीना आने लगा था। शनिवार देर शाम हवा की दिशा बदल गई। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवाएं अपने साथ पहाड़ों की बर्फीली हवा साथ लाईं। आसमान साफ होने से धूप खिली मगर शीतलहर के चलते बेअसर रहीं। धूप के बावजूद लोगों को ठिठुरन का एहसास होता रहा। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक सर्द हवाओं का असर छह-सात दिन रहेगा। बादल भी मंडराएंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 93 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें