फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बढ़ेगी सर्दी, 10 डिग्री से नीचे जाएगा न्यूनतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही जिले में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार सुबह प्रदेश के कई इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, 30 नवंबर के बाद मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय जिले के कई क्षेत्रों में कोहरा और धुंध छाई रह सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। मौसम में हो रहे इस बदलाव के कारण सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें