फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर पलटी मार सकती है ठंड

Mon, 22 Jan 2018 02:16 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 मौसम विभाग की मानें तो 23 और 24 जनवरी को पहाड़ी और मैदानी इलाकों, खासतौर से रुहेलखंड मंडल में बारिश होने के आसार हैं। अब तक सर्दी में एक बार भी बारिश नहीं होने से रबी की फसलों गेहूं, सरसों, दलहन, तिलहन और सब्जियों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। 15 फरवरी तक सुबह और शाम उतार-चढ़ाव भरी सर्दी रहेगी। हल्का कोहरा भी रहेगा। इसकी वजह से कभी-कभार धूप देर से निकल सकती है। 
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान 4.5 और अधिकतम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को अधिकतम तापमान घटकर 13 डिग्री सेल्सियस रह गया। दिन में धूप निकलने से रात और सुबह कोहरा या बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि 23 और 24 जनवरी को पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसी के साथ सर्दी एक बार फिर वापसी कर सकती है। हालांकि इसके बाद 25 से 27 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में दो डिग्री और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। दिन में तेज धूप निकलने से रात में कोहरा पड़ेगा। अगर बारिश होने की भविष्यवाणी सच साबित होती है तो यह रबी सीजन की पहली बारिश होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें