बहेड़ी। कस्बे के ट्रक यूनियन रोड स्थित कैफे में एक किशोरी को उसके गांव का युवक धोखे से ले गया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद उसने कैफे में अपने को अस्त व्यस्त हालत में पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अस्पताल भेज दिया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस पर कैफे संचालक को हिरासत में लिया गया है। हिंदू संगठनों ने पहुंचकर विरोध किया।
तहसील के एक गांव की किशोरी मोहल्ला महादेवपुरा में कोचिंग पढ़ने आती थी। शनिवार की दोपहर को वह कोचिंग पढ़ने के बाद वापस गांव जाने के लिए सड़क पर सवारी के इंतजार में खड़ी थी। इसी बीच गांव का युवक शादाब बाइक से उसे ले गया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। कुछ देर उसने अपने आप को कैफे में पाया।
कैफे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
किशोरी की हालत भी खराब थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कैफे संचालक को हिरासत में ले लिया। किशोरी को इलाज के लिए बरेली रवाना कर दिया गया।
पुलिस ने जब छानबीन की तो कैफे के अंदर अलग-अलग केबिन बनाए हुए मिले। आरोपी युवक शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उधर हिंदूवादी संगठनों ने कैफे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज न होने पर नाराजगी जताई है। संवाद