फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने प्रभारी से पूछा, आखिर क्यों नहीं हुआ इलाज

Tue, 10 Oct 2017 01:38 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर सीएचसी स्टाफ की संवेदनहीनता से गैंगरीन पीड़ित राजपाल की इलाज के अभाव में मौत के मामले की जांच के लिए सीएमओ ने चिकित्साधिकारियों की दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने सीएचसी प्रभारी से पूछा भी है कि आखिर राजपाल को अस्पताल में इलाज क्यों नहीं मिला? गैंगरीन पीड़ित राजपाल को 108 एंबुलेंस से फरीदपुर पीएचसी लाया गया था। स्टाफ ने राजपाल के पैर के जख्म पर पट्टी तो बांध दी लेकिन उसे भर्ती नहीं किया। दो दिन बाद राजपाल का शव अस्पताल से आधा किलोमीटर दूर पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला था। अमर उजाला ने स्वास्थ्य विभाग की इस संवेदनहीनता को उजागर किया तो अब सीएमओ मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

चार अक्तूबर को फरीदपुर कोतवाली पुलिस नेे सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े राजपाल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भेजा था। राजपाल का पैर सड़ चुका था और उसमें से दुर्गंध आ रही थी। उसने खुद को अलवर, राजस्थान का निवासी बताया था। फरीदपुर सीएचसी स्टाफ ने न तो राजपाल को अपने यहां भर्ती किया और न ही गंभीर हालत के बावजूद उसे जिला अस्पताल भेजा। सीएचसी स्टाफ की इस संवेदनहीनता ने ही राजपाल की जान ले ली लेकिन सीएमओ इसे सीएचसी स्टाफ की संवेदनहीनता मानने को तैयार नहीं हैं। 
बकौल सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला, मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सीएचसी प्रभारी से इस संबंध में जानकारी ली थी। प्रभारी ने बताया है कि राजपाल की पट्टी करने के बाद अस्पताल कर्मियों ने उसे भोजन भी कराया था, लेकिन ओपीडी में भीड़ होने के चलते वह खुद गायब हो गया। इसकी सूचना एसडीएम को भी दे दी गई थी। सीएमओ का कहना है कि सीएचसी से मरीज को जिला अस्पताल भेजना चाहिए था। इस संबंध में जवाब मांगा गया है। मामले की जांच के लिए दो चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें