दोपहर 2:30 बजे से विकास भवन में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 4:05 बजे वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के आवास पर पहुंचेंगे। शाम साढ़े चार बजे इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। शाम 4:55 बजे रामायण वाटिका में हनुमान प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 5:05 बजे रामगंगानगर आवासीय योजना से रवाना होकर 5:20 बजे त्रिशूल एयरबेस पहुंचकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
प्रोटोकॉल के तहत तीन सेफ हाउस बने
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रोटोकॉल के तहत जिला अस्पताल, मिशन हॉस्पिटल और रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में सेफ हाउस बनाए गए हैं। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के शहर पहुंचने से लेकर उनकी वापसी तक डॉक्टर, पैरामेडिकल और सहायक स्टाफ मुस्तैद रहेंगे। ब्लड बैंकों में मुख्यमंत्री के ब्लड ग्रुप के रक्त को सुरक्षित रखा है। एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगी।
भाजपा पदाधिकारियों ने किया मंथन
भारतीय जनता पार्टी की बैठक मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया। इसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि सभी लोग अपनी जिम्मेदारी पूरी कर जनसभा को सफल बनाएं। इसको लेकर पूरी रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान सांसद संतोष गंगवार, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, अनिल कुमार एडवोकेट, महापौर उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा उपस्थित रहे।