फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कल बरेली में रहेंगे सीएम योगी, खास रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Mon, 31 Mar 2025 07:15 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मंगलवार को सीएम योगी के प्रस्तावित दौरे के चलते यातायात में बदलाव रहेगा। शहर के प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है। शहर में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शहर में रहेंगे। इसके लिए सघन सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा गया है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर एसपी यातायात अकमल खान ने एक अप्रैल को शहर के प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है। कई मार्गों पर मंगलवार सुबह छह बजे से भारी वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं जो कार्यक्रम समाप्ति तक आवाजाही नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था
  • परसाखेड़ा रोड नंबर एक से भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। थाना प्रभारी सीबीगंज को यहां पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया गया है।
  • विलवा पुल/लालपुर कट/विलयधाम से कोई भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आएगा। यहां थाना प्रभारी इज्जतनगर के साथ पुलिस बल की डयूटी रहेगी।
  • नवदिया झादा से भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। थाना प्रभारी बिथरी चैनपुर प्रभारी व पुलिस बल की डयूटी रहेगी।
  • ट्रांसपोर्टनगर/इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी से कोई भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। थाना प्रभारी कैंट को यहां पर्याप्त पुलिस बल
  • लगाने का निर्देश दिया गया है।
  • रामगंगा तिराहा से कोई भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। थाना प्रभारी सुभाषनगर की टीम यहां तैनात की गई है।
  • बुखारा मोड से कोई भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। थाना प्रभारी कैंट की टीम यहां तैनात की गई है।
  • दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन व रोडवेज बसें जिनको बदायूं की तरफ जाना है, झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, नवदिया झादा से फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज व देवचरा से भमोरा होते हुए जा सकेंगी।
  • नैनीताल की तरफ से आने वाले भारी वाहन रोडवेज बस जिनको बदायूं जाना है वह भी इसी मार्ग से जा सकेंगे।
  • पीलीभीत की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बदायूं जाना है वह जहानाबाद कट जिला पीलीभीत से वाया जहानाबाद, सितारगंज, किच्छा बहेड़ी, विलवा पुल से बड़ा बाइपास होते हुए फरीदपुर होकर दातागंज रोड से जा आ सकेंगे।
  • पीलीभीत से बरेली आने वाले वाहन वाया जहानाबाद, सितारगंज, किच्छा, बहेड़ी, विलवा पुल नैनीताल रोड से आ सकेंगे व इसी मार्ग से जा सकेंगे।
  • दिल्ली व रामपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन रोडवेज बस जिनको लखनऊ जाना है, वह बड़े बाइपास से झुमका, विल्या, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे।
  • लखनऊ की तरफ से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर, इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से जा सकेंगे।
  • बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिनको बरेली आना है भमोरा से देवचरा चौराहा से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी से इन्वर्टिस विवि से ट्रांसपोर्ट नगर तक आ सकेंगे, जिनको दिल्ली जाना है वह बड़ा बाइपास से दिल्ली जाएंगे।
  • बदायूं व लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस से सेटेलाइट बस स्टैंड तक आ सकेंगी।
  • श्यामगंज चौराहा, ईट पजाया, बियावान कोठी, बिजली उपकेंद्र तिराहा, अक्षर बिहार तिराहा, सर्किट हाउस चौराहा, चौकी चौराहा, कचहरी तिराहा, चौपुला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी, पटेल चौक, कोहाड़ापीर, कोतवाली गेट, नावल्टी, सिकलापुर चौराहा से कोई ऑटो
  • ई-रिक्शा/मैक्स, ठेला इत्यादि कार्यक्रम स्थल बरेली कालेज की तरफ नहीं जाएगा। सभी वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करेंगे। 
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान ने बताया कि मंगलवार को वीआईपी कार्यक्रम की वजह से कुछ रास्तों पर डायवर्जन लागू किया
गया है। सभी नगरवासियों से अनुरोध है कि कार्यक्रम के मद्देनजर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें ताकि कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें