फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नो हेलमेट नो पेट्रोल का फरमान धराशाई, आदेश का पालन नहीं करा सके अधिकारी

विज्ञापन
नवादा चौराहा के पास पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवाता दो पहिया वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शासन का नो हेलमेट, नो पेट्रोल का नियम धरासाई हो गया। शहर से लेकर देहात तक बिना हेलमेट के आसानी से दोपहिया वाहन चालकों को पंप के कर्मी पेट्रोल देते नजर आए। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं में मौत का आकड़ा कम करने के शासन के सपने को ग्रहण लगता दिख रहा है।
विज्ञापन


शासन ने करीब दो महीने पहले बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने का फरमान जारी किया था। साथ ही आदेश दिया था कि कर्मचारी अगर बिना हेलमेट के ऑफिस आता है तो उसकी हाजिरी भी नहीं लगाई जाए लेकिन यहां शासन का यह फरमान धराशाई हो गया। लागू कराने में भी अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और आदेश का पालन कराना भी उचित नहीं समझा है। यही वजह है कि आज भी लोग बिना हेलमेट के ही पेट्रोल ले रहे हैं।

जिले में 163 पेट्रोल पंप पंजीकृत हैं। शासन के आदेश पर इन पेट्रोल पंपों पर 27 जनवरी से बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। रविवार को कुछ पेट्रोल पंपों की पड़ताल की तो आदेश की पोल खुल गई। सामने आया है कि आदेश को सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। यही वजह है कि पेट्रोल पंप संचालक खुलेआम बाइक सवारों को पेट्रोल बिना हेलमेट के ही दे रहे हैं। देहात के इलाकों में खुलेआम बिना हेलमेट पेट्रोल बेचा जा रहा है, लेकिन वहां पर कोई भी रोकने-टोकने वाला नहीं है। शहर के नवादा, असरार चौराहा, लालपुल, उसावां रोड, अलापुर रोड, ओवरब्रिज के नीचे और बदायूं-दिल्ली रोड पर सहित स्थानों पर शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आईं। संवाद
विज्ञापन


सदर विधायक ने हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ छेड़ा अभियान
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले में सड़क हादसे में बहुत लोगों की जान जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में लोग हेलमेट भी नहीं लगाए होते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करते हुए हेलमेट का भी वितरण कर रहे हैं।

चालकों की सुरक्षा को लेकर यह नया नियम बनाया गया है। परिवहन विभाग लगातार हेलमेट न लगाने पर कार्रवाई कर रहा है। कुछ जगहों पर लापरवाही अधिक हो रही है। वहां पर जुर्माने की कार्रवाई को बढ़ाया जाएगा। - अंबरीश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन
-

कुछ पंप संचालन ही नियम का पालन करा पा रहे हैं। बिना हेलमेट पेट्रोल पर रोक होने के बाद भी दिया जा रहा है, यह बहुत ही गलत है। इसको लेकर सख्ती से पेश आया जाएगा। बिना हेलमेट पेट्रोल देने वाले पंप संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

रमन मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें