फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नवरात्र में रुहेलखंड की धरा से चुनावी शंखनाद करेंगे सीएम योगी, बरेली में 13 अक्तूबर को करेंगे जनसभा

Sun, 11 Oct 2026 03:40 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 13 अक्तूबर को बरेली दौरा प्रस्तावित है। वह चार हजार प्रहरियों को सम्मानित करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनका यह दौरा रुहेलखंड की जमीन से चुनावी शंखनाद माना जा रहा है।  
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की राजनीति में रणनीतिक रूप से बेहद अहम माने जाने वाले रुहेलखंड अंचल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नए सियासी समीकरण साध रही है। 13 अक्तूबर को नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली की धरती से चुनावी अभियान का औपचारिक शंखनाद करेंगे। कुल 25 विधानसभा सीटों के सियासी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस रैली को भव्य रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा रुहेलखंड के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले रुहेलखंड में इस जनसभा के जरिये आसपास के कई जिलों के मतदाताओं तक सीधा संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बरेली मंडल के बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत जिले में मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का रहा था।

रुहेलखंड में जीत की कुंजी माने जाने वाले गैर-यादव ओबीसी वोट बैंक को सहेजने के लिए भाजपा ने इस बार नई रणनीति बनाई है। पार्टी ने पहली बार राज्यसभा में इस अंचल के प्रमुख कुर्मी और लोध समुदायों को एक साथ प्रतिनिधित्व दिया है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के जरिये भाजपा ने कुर्मी-लोध गठजोड़ के पुराने फार्मूले को रिचार्ज किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बरेली से चुने गए दो राज्यसभा सदस्य 
यह पहला मौका जब बरेली से दो राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। इस चुनाव के एक सप्ताह बाद ही मुख्यमंत्री यहां जनसभा करके बड़ा संदेश दे सकते हैं। बीते चुनाव में यहां बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की अधिकतर सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीते थे, लेकिन बरेली की बहेड़ी व भोजीपुरा और बदायूं की सहसवान, बिसौली सहित कुछ अन्य सीटों पर सपा ने बाजी मारी थी। 

इस बार भाजपा का पूरा ध्यान उन सीटों पर है, जहां 2022 में जीत का अंतर बहुत कम था या जहां सपा मजबूत स्थिति में रही थी। मुख्यमंत्री की इस जनसभा का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना और विपक्ष के प्रभाव को बेअसर करना है।
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव को भी साधने की कोशिश
13 अक्तूबर को बरेली में प्रस्तावित जनसभा के जरिये सीएम बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में माहौल बनाएंगे। इस बहाने वह बरेली व मुरादाबाद मंडल के शिक्षकों से भी रूबरू होंगे। साथ ही, बरेली मंडल के चार जिलों के करीब चार हजार ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) को सम्मानित करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें