बसों और स्कूल बसों के लिए निर्देश
दिल्ली, रामपुर और पीलीभीत से बरेली आने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट बस स्टैंड तक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से पहुंचेंगी। बरेली से बदायूं जाने वाली बसें इन्वर्टिस तिराहा, फतेहगंज पूर्वी, बुखारा मोड़ और देवचारा होते हुए जाएंगी।
शाहजहांपुर और लखनऊ से आने वाली बसें इन्वर्टिस तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस स्टैंड तक आएंगी। कार्यक्रम के दौरान चौपुला चौराहा, चौकी चौराहा, कचहरी तिराहा, सर्किट हाउस चौराहा, पटेल चौक और गांधी उद्यान की तरफ स्कूल बसों का आवागमन सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित रहेगा।