महादेव पुल का लोकार्पण आईटी पार्क का शिलान्यास
कोतवाली से कोहाड़ापीर तक बने महादेव पुल का मुख्यमंत्री बुधवार शाम को जनसभा के दौरान लोकार्पण करेंगे। साथ ही, सीबी गंज में निर्माणाधीन आईटी पार्क का शिलान्यास करेंगे। पुल शहरवासियों को कुतुबखाना के जाम से राहत दिलाकर नए और पुराने शहर को जोड़ेगा। आईटी पार्क से युवाओं को शहर में आईटी इंडस्ट्री से रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रतिवर्ष चार हजार युवाओं का हो रहा प्रवास थमेगा।