बरेली में सपा मुखिया की रैली
सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को बरेली लोकसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे। सपा-गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के पक्ष में जनमत जुटाने के लिए वह बिशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी के रोड शो के बाद सपा की इस रैली पर राजनीतिक दलों की खास नजर भी होगी। सपा भी इसमें भीड़ जुटाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक शुक्ला ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे पार्टी अध्यक्ष जनसभा स्थल पहुंचेंगे।