वनमंत्री बोले- योगी जी सब पर भारी, अयोध्या-काशी के बाद मथुरा की बारी
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरेली कॉलेज मैदान में पहुंचे। पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। मंच पर वनमंत्री अरुण सक्सेना ने नारा लगाया कि योगी जी आप सब पर भारी, अयोध्या, वाराणसी के बाद मथुरा की बारी। वनमंत्री ने सरकार के कार्यों को गिनाते हुए युवाओं से कहा कि नौकरी देने वाला बनो। मंच पर उनके साथ बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, श्रम मंत्री अनिल राजभर, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व बरेली जिले के प्रभारी जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे। बरेली के बाद मुख्यमंत्री योगी ने नवाबगंज पहुंचकर अधकटा नजराना में अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण किया।
बरेली कॉलेज मैदान समेत चार अस्पतालों में बने सेफ हाउस
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल बरेली कॉलेज मैदान पर एक सेफ हाउस बनाया गया। मिशन हॉस्पिटल, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, सीएचसी नवाबगंज में भी एहतियातन सेफ हाउस बनाए गए। वहां संबंधित ग्रुप का रक्त, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं आदि की उपलब्धता है।
ये भी पढ़ें- बरेली में हुई घटना की कहानी: घर में घुसकर हमला... फायरिंग-मारपीट, एसपी सिटी ने बताया किसने भड़काया माहौल
अभेद रही सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री योगी के आगमन पर शहर में अभेद सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि जिले को नौ सुपरजोन, 20 जोन और 50 सेक्टर में बांटा गया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान संवेदनशील स्थलों की निगरानी से लेकर यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।