CM will be in a fool-proof security
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
आतंकी संगठनों और नक्सलियों से खतरा होने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम के दौरान फूल प्रूफ सुरक्षा में रहेंगे। पुलिस लाइंस में आईजी विजय सिंह मीना ने समस्त अधिकारियों और सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को सीएम की सुरक्षा से संबंधित निर्देश दिए। इसके बाद अफसरों ने पुलिस लाइंस से एअरफोर्स तक रिहर्सल किया।
सीएम की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस लाइंस से एअरफोर्स तक के क्षेत्र को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर के प्रभारी एएसपी रहेंगे। उनके सहयोग को दो-दो सीओ, थाना प्रभारी, पुलिस कर्मी और पीएसी के जवान लगाए गए हैं।
सुरक्षा में 10 एएसपी, 30 डिप्टी एसपी, 350 दरोगा, 1400 सिपाही और पांच कंपनी पीएसी लगाई गई है। घुड़सवार पुलिस के जवान भी सुरक्षा में शामिल रहेंगे। सीएम के आने-जाने के रास्ते में छतों पर रूफटॉफ ड्यूटी लगाई गई है। सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। मंच के पास यूपी 100 डायल की गाड़ियों के खड़े करने के स्थान को बढ़ाने को कहा गया है। आईजी ने पार्किंग की व्यवस्था ठीक के करने निर्देश दिए हैं। जिला जेल की दीवार पुलिस लाइंस से सटी हुई है, सीएम की सुरक्षा को देखते हुए जेल परिसर के अंदर दीवार के किनारे बंदी रक्षकों के पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।