फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज करेंगे बरेली-बागेश्वर मार्ग का लोकार्पण

Sun, 18 Oct 2015 01:16 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को बरेली - बागेश्वर स्टेट हाइवे (फोरलेन)  का लोकार्पण करेंगे। देर रात तक प्रशासनिक अधिकारी उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हुए थे। इज्जतनगर स्थित रेलवे के स्पोर्ट्स स्टेडियम में इस रोड का उद्घाटन करने के पश्चात  वह सभा को संबोधित करेंगे। वह रोड पर पौधारोपण भी कर सकते हैं, इसलिए कुछ पौधों की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर रविवार को सुबह 10 बजे अमौसी एयरपोर्ट से चलकर 10.35 बजे बरेली बरेली त्रिशूल एयरपोर्ट आएगा। 10.45 बजे इज्जतनगर स्थित रेलवे के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां 10.45 से 11.45 तक बरेली से बागेश्वर तक फोरलेन का उद्घाटन करने के पश्चात सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे यहां से हल्द्वानी के लिए रवाना हो जाएंगे।


ये है रोड
लोकार्पण के बाद नैनीताल (उत्तराखंड)  जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी। इस सड़क का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (उपशा) ने कराया है। इसका शुरुआती 54 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में  है। करीब ढाई वर्ष पहले उत्तर प्रदेश में पड़ने वाला 54 किलोमीटर का भाग बुरी तरह से खस्ता हाल था। बरेली से उत्तराखंड सीमा पर बहेड़ी तक आने में करीब ढाई घंटे का समय लगता था। भोजीपुरा में मार्ग संकरा होने के कारण अक्सर जाम लग जाता था। राज्य सरकार ने इस मार्ग को 540.02 करोड़ रुपये की लागत से  तैयार कराया है। अब इस रोड पर बरेली से बहेड़ी की यात्रा 45 मिनट से लेकर एक घंटे के अंदर पूरी हो जाएगी। जिसमें  9 छोटे पुल, 56 पुलियों, 1 टोल प्लाजा और 1 ट्रक ले-बाई का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें