फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने मांगा मॉडल सिटी का खाका

Tue, 24 Nov 2015 02:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्र सरकार के ‘स्मार्ट सिटी’ के जवाब में राज्य सरकार की स्टेट में 18 मॉडल शहर बनाने की योजना भी परवान चढ़ाने की तैयारी होने लगी है। शासन ने कमिश्नर और डीएम को भेजे आदेश में नगर निगम, बीडीए और आवास विकास परिषद से मॉडल सिटी की कार्ययोजना (डीपीआर) मांगी है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कमिश्नर और डीएम से बरेली को मॉडल सिटी का प्रोजेक्ट तैयार कराने को कहा है। बरेली सहित अधिक आबादी वाले 18 शहरों को मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है। जिसमें सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कर चौड़ा करना।  फुटपाथ बनाना, खतरनाक मोड़ों पर कर्व या गार्डरेल का निर्माण।  साइकिल ट्रैक, मुख्य चौराहों का सुधार, ट्रैफिक लाइट, स्पीड ब्र्रेकर, सेंट्रल वर्ज का निर्माण, मुख्य स्थानों पर ट्रैफिक साइनेज, बस स्टॉप, प्रतिबंधित स्थानों पर अनाधिकृत पार्किंग पर रोक, वेंडर जोन , ट्रैफिक मैनेजमेंट में वन वे स्ट्रीट बनाना, बस कनेक्टिविटी में सुधार, पार्किंग आदि शामिल है।
विज्ञापन

ये होंगे मॉडल सिटी प्रमुख काम
1- नालों नालियों की सफाई, सड़क पर पाट होल्स की मरम्मत, जलभराव वाले क्षेत्रों में सुधार
2- विद्युत आपूर्ति के निर्धारित घंटे, अंडग्राउंड केबलिंग
3- कूड़े के लिए उपयुक्त जगहों पर डस्टबिन रखवाना
4- कूड़े का सेग्रीगेशन, एकत्रीकरण और रिसाइकिलिंग कराना
5- बिजली लाइनों और पोलों के एलाइनमेंट को व्यवस्थित करना
6- मुख्य मार्गों पर सोलर लाइटें लगवाना, एलईडी के उपयोग को प्रोत्साहन
7- शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर वाई फाई कनेक्टिविटी प्रदान करना
8- शिक्षण, चिकित्सा सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण में सुधार
9- एतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्थलों का सुधार
10- अफोर्डेबल हाउसिंग की आपूर्ति
11- जनसमस्याओं की सुनवाई के बाद समय से उनका निस्तारण
12- जनसुरक्षा के लिए इलेक्ट्रानिक सर्विलेंस सिस्टम की स्थापना

कोट
‘नगर निगम, बीडीए के साथ मॉडल सिटी की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।’ एसके पचौरी, एक्सईएन आवास विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें