बरेली। इंस्पेक्टर कैंट एसएन सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में की गई चेकिंग के दौरान ठिरिया निजावत खां निवासी हसीन उर्फ चऊआ को पकड़ा है। उसके पास से 125 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हसीन बरेली के अलावा उत्तराखंड में भी नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। उसे उत्तराखंड में भी पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।