फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद सीएमओ ने माना साईं अस्पताल सुरक्षित नहीं

Wed, 17 Jan 2018 01:57 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
साईं अस्पताल में शार्ट सर्किट से दो महिला रोगियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग को निजी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजाम परखने की सुध आ गई है। सीएमओ ने अस्पतालों की लचर व्यवस्था सुधारने के लिए सभी निजी अस्पतालों को नोटिस जारी करके फायर एनओसी, मेडिकल वेस्ट निस्तारण संबंधी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाणपत्र और भवन के संबंध में बीडीए का प्रमाणपत्र दिखाने को कहा है। अस्पतालों को सारे प्रमाणों सहित एक सप्ताह में ब्योरा उपलब्ध कराना होगा। सीएमओ का कहना है कि अगर कोई अस्पताल तय सीमा तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराएगा तो वहां निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला ने बताया कि साईं अस्पताल में हुआ हादसा इलाज में लापरवाही से संबंधित नहीं है इसलिए दमकल और बिजली विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मेडिकल विभाग की जांच रिपोर्ट तैयार की गई है, जो बुधवार को डीएम को सौंप दी जाएगी। रिपोर्ट में साईं अस्पताल को मरीजों के लिए असुरक्षित बताया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि दमकल विभाग की रिपोर्ट में अस्पताल अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप न होने से असुरक्षित पाया गया है। साथ ही बिजली विभाग ने जो रिपोर्ट दी है उसमें भी विद्युत प्रबंध नियमानुसार न होना बताया गया है। मंगलवार सुबह सीएमओ और एडीएम (वित्त) दोबारा साईं अस्पताल पहुंचे और कई बिंदुओं पर जांच की। 
विज्ञापन


यह हैं अस्पताल के पंजीकरण के मानक 
क्वालीफाइड और एमसीआई में पंजीकृत डॉक्टर, स्टाफ होना चाहिए। 
अस्पताल के उपकरण मानक के अनुरूप होने चाहिए।
अग्निशमन विभाग की एनओसी, बीडीए का सर्टिफिकेट, कूड़ा निस्तारण संबंधी प्रमाणपत्र होने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें