फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम-ग्रिड योजना: बरेली में 212 अतिक्रमणकारियों को नोटिस, मकानों-दुकानों पर लगा लाल निशान

Thu, 24 Sep 2026 11:15 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में नगर निगम ने सीएम-ग्रिड योजना के तहत 212 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। समय सीमा के बाद अतिक्रमण न हटाने पर निगम बुलडोजर कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन
दुकान पर लगे लाल निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम फेज-3 (सीएम-ग्रिड योजना) के तहत ईंट पजाया चौराहे से महर्षि चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने 212 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई है। समय सीमा के बाद अतिक्रमण न हटाने पर निगम बुलडोजर कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


नगर निगम ने हाल ही में अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया था। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क चौड़ीकरण और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है। इससे शहर में यातायात का प्रवाह बेहतर होगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने निर्माण विभाग, मानचित्रकार और अन्य संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों का दोबारा परीक्षण करने को भी कहा गया है। इससे अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति नहीं रहेगी। 

अतिक्रमण न हटाने पर की जाएगी कार्रवाई 
यह पूरा प्रोजेक्ट सीएम ग्रिड योजना के फेज-3 का हिस्सा है। नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद नगर निगम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगा। इसके बाद तय कार्ययोजना के तहत बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण न हटाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

सड़कों को सुधारने के लिए बैठक में हुआ मंथन
लखनऊ में बुधवार को प्रदेश के सभी नगर निगमों की बैठक हुई। इसमें शहरी सड़कों और बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप ढालने पर चर्चा की गई। बरेली नगर निगम ने अपनी भविष्य की विकास योजनाएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने प्रमुख सचिव की मौजूदगी में शहर के विकास कार्यों और आगामी परियोजनाओं की रूपरेखा रखी। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शहरों की सड़कों को भविष्य की आधुनिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना था।

चर्चा के दौरान सड़क निर्माण में विद्युत लाइनों, ऑप्टिकल फाइबर और अन्य उपयोगिता सेवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। मजबूत जल निकासी व्यवस्था, आधुनिक फुटपाथ और नागरिक सुविधाओं को भी सड़क निर्माण की कार्ययोजना में शामिल करने पर विचार हुआ। अधिकारियों ने सड़कों की गुणवत्ता और टिकाऊपन पर अनुभव साझा किए। आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से सड़कों को अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया गया, ताकि बार-बार की खोदाई से बचा जा सके।
विज्ञापन

भविष्य की विकास योजनाएं
लखनऊ की इस कार्यशाला में स्पष्ट किया गया कि अब पारंपरिक तरीकों से हटकर आधुनिक तकनीक के जरिये शहरी विकास को गति दी जाएगी। बरेली नगर निगम की ओर से प्रस्तुत की गई परियोजनाएं इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि शहर में निर्माण कार्यों को वर्तमान नहीं, बल्कि आगामी दशकों की संभावनाओं को ध्यान में रखकर योजना बनाई जा रही है। कार्यशाला में सड़क निर्माण, बेहतर जल निकासी और आधुनिक तकनीक के समन्वय को लेकर साझा किए गए प्रस्तावों की सराहना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें