फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आज महादेव सेतु का वर्चुअल लोकार्पण कर सकते हैं सीएम

Tue, 12 Mar 2024 12:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री मंगलवार को महादेव सेतु का वर्चुअल लोकार्पण कर सकते हैं। सीएम योगी लखनऊ से लोकार्पण करेंगे तो स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी पुल के पास मौजूद रहेंगे। भाजपा खेमे में बुधवार को सीएम के आने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश की 75 विकास योजनाओं का मंगलवार दोपहर तीन बजे सीएम योगी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इनमें बरेली का महादेव पुल भी शामिल है। लोकार्पण के बाद कोतवाली से कोहाड़ापीर तक का सफर आसान हो जाएगा। दिनभर कोतवाली के पास टेंट लगाकर कुर्सियां डालने की तैयारी होती रही।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक बुधवार को सीएम योगी शहर आकर विधिवत तरीके से महादेव पुल का लोकार्पण कर सकते हैं। बरेली कॉलेज में उनकी जनसभा की भी चर्चा चल रही है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी बुधवार को सीएम के आने की संभावना जताई है। कहा कि आदिनाथ चौक का लोकार्पण भी किया जा सकता है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अभी तक सीएम के आने की कोई लिखित सूचना नहीं है। फोर्स अलर्ट है, सूचना मिलते ही कार्यक्रम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें