मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को बरेली आएंगे। बदायूं से वे यहां कार से पहुंचेंगे और राम गंगा के पास चौबारी में सिर्फ 15 मिनट रुकेंगे। हालांकि चुनावी साल 2017 से पहले सीएम के दौरे से बरेली को काफी उम्मीदें हैं।
रविवार देर शाम सीएम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने रिहर्सल भी किया। मुख्यमंत्री 11.45 बजे दातागंज (बदायूं) में सभा करने के बाद बरेली के लिए कार से रवाना होंगे। वे 12.15 बजे-रामगंगा तिराहे पर चौबारी पहुंचेंगे। यहां करीब 400 ई-रिक्शा वितरित करेंगे। उसके बाद 12.30 बजे चौपुला, किला पुल और हार्टमैन मिनी बाईपास होते हुए त्रिशूल हवाई अड्डे चले जाएंगे। वहां से करीब 12.55 बजे सरकारी विमान से दिल्ली चले जाएंगे। इन क्षेत्रों में सीएम के आने के पौन घंटा पहले ट्रैफिक बंद रहेगा।
सर्किट हाउस में सीएम के आने के पूरे इंतजाम किए गए है। यहां सेफ हाउस बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम को दो जोन और छह सेक्टरों में बांटा गया है। सादे कपड़ों में भी फोर्स लगाई गई है। बरेली जोन के अलावा आगरा, मथुरा और हाथरस जिलों से भी फोर्स आई है।
सुबह बदायूं में मुख्यमंत्री विकास रैली को संबोधित करेंगे। लगभग डेढ़ घंटे के कार्यक्रम में वे बदायूं से बरेली फोरलेन के साथ अन्य कई सड़कों का लोकार्पण करेंगे। श्रमिकों को साइकिलें व मेधावी बच्चों को लैपटाप भी वितरित करेंगे। वे जिले के लिए कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। लोगों को उम्मीद है कि रोडवेज डिपो, कार्यशाला, पर्यटन स्थल के विकास के नाम पर बदायूं को तोहफा मिल सकता है। रैली को सफल बनाने के लिए कई जिलों के अफसर कई दिनों से तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रिहर्सल कराने के लिए रविवार को बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु, बरेली जोन के आईजी विजय कुमार सिंह मीना तथा डीआईजी आशुतोष कुमार यहां पहुंचे।
पेज वन के लिए
मुख्यमंत्री आज बरेली में
15 मिनट ही रुकेंगे, सुरक्षा का खाका तैयार
बरेली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सोमवार को बरेली में राम गंगा के पास चौबारी में 15 रुकेंगे। देर शाम सीएम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने रिहर्सल भी किया।
मुख्यमंत्री 11.45 बजे दातागंज से बरेली के लिए कार से चलेंगे। 12.15 बजे- रामगंगा तिराहे पर चौबारी आएंगे। यहां करीब 400 ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाएं और उसके बाद 12.30 बजे चौपुला, किला पुल और मिनी बाईपास होते हुए त्रिशूल हवाई अड्डे जाएंगे। वहां से करीब 12.55 बजे राजकीय वायुयान से दिल्ली चले जाएंगे। इन क्षेत्रों में सीएम के आने के पौन घंटा पहले ट्रैफिक बंद रहेगा।
सर्किट हाउस में सीएम के आने के पूरे इंतजाम किए है। यहां पर सेफ हाउस बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम को दो जोन और छह सेक्टरों में बांटा गया है। सादे कपड़ों में भी फोर्स लगाई गई है। बरेली जोन के अलावा आगरा, मथुरा, हाथरस जिलों से भी फोर्स आ गया है।
आज शहर के बाहरी इलाके से ही निकलें
बरेली। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन पर 23 मई को आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक 10 मार्गों पर ट्रैफिक रूट में परिवर्तन किया गया है। निर्धारित समय तक इन रूटों पर दो बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा ट्रैफिक
1- बदायूं रोड पर भमौरा से देवचरा होते हुए रामगंगा और चौपुला पुल से मिनी बाईपास तक इज्ज्तनगर स्टेशन के सामने बैरियर एक चौकी तक भारी माल वाहन, रोडवेज और अन्य सवारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
2- परसाखेड़ा की ओर से आने वाले भारी वाहन 23 मई को प्रात : आठ बजे के बाद बिधौलिया तिराहे से शहर की ओर नहीं आ सकेंगे। अन्य वाहन सुबह 10 बजे के बाद बिधौलिया तिराहे से शहर की ओर नहीं आ सकेंगे। ये वाहन बड़ा बाईपास होकर गुजरेंगे।
3- बिलवा पुल से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन प्रात : आठ बजे से प्रतिबंधित रहेंगे। सवरी वाहन 10 बजे से शहर की ओर नहीं आ सकेंगे। सभी वाहनों को बड़ा बाईपास से होकर आना पड़ेगा।
4- डेलापीर तिराहे से कोई भी वाहन इज्जतनगर फाटक की ओर आठ बजे के बाद नहीं जा सकेगा। अन्य सवारी वाहन 10 बजे के बाद नहीं जा पाएंगे। ये वाहन सौ फुटा रोड से होकर निकाले जाएंगे।
5- सेटेलाइट से ईसाईयों की पुलिया, चौकी चौराहा होकर बदायूं रोड पर आने वाले भारी और हल्के वाहनों का आवागमन सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। बदायूं की ओर से आने वाले सवारी वाहन सुबह 10 बजे बुखारा मोड़ से बदायूं रोड की ओर नहीं आ पाएंगे। ये वाहन फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होकर बदायूं जाएंगे। सवारी वाहन बुखारा रोड से दातागंज से होकर बदायूं जाएंगे।
6- फरीदपुर की ओर से बदायूं जाने वाले वाहन भी फतेहगंज पूर्वी से दातागंज होकर निकाले जाएंगे।
7- रोड बसें सुबह 10 बजे से पुराना बस स्टैंड से अयूब खां चौराहा से सेटेलाइट, बाईपास होकर रामपुर और दिल्ली रोड पर जाएगे। वापसी में यही रुट होगा।
8- 23 मई को सुबह 10 बजे से पुराना रोडवेज से आगरा और बदायूं रोड जाने वाली बसें फरीदपुर वाया दातागंज होकर जाएंगी। वापसी में भी यही रुट रहेगा।
9- सुबह 10 बजे किला क्रासिंग से दूल्हा मियां की मजार की ओर कोई वाहन नहीं चलेगा।
सीएम साहब, समाजवादी कभी झूठे वादे नहीं करते
तीन साल पहले की गई ज्यादातर घोषणाओं पर नहीं हो पाया अमल
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने भाषण में अक्सर ये कहते हैं कि समाजवादी कभी झूठे वादे नहीं करते। जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। पांच साल के वादे तीन साल में ही पूरे कर दिए लेकिन बरेली में मुख्यमंत्री की अधिकांश घोषणाएं अमल में नहीं आ पाई हैं। 10 जून 2013 को बरेली आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बरेली के लिए जो घोषणाएं की थीं, उनमें से ज्यादातर अभी भी पूरी नहीं हुई हैं।
अधूरे हैं ये प्रोजेक्ट
मेगा फूड पार्क
बहेड़ी में 250 एकड़ जमीन पर मेगा फूड पार्क की स्थापना की जानी है। यहां सीलिंग की जमीन पर पार्क की स्थापना का प्रस्ताव औद्योगिक विकास विभाग ने बनाया। सीलिंग की जमीन फूड पार्क के नाम करने के लिए डीएम ने उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद को प्रस्ताव भेजा है। इस पर अभी कोई काम आगे नहीं बढ़ा है।
पशु उत्थान वर्ण संकर केंद्र
मेगा फूड पार्क के पास 50 एकड़ जमीन पर एक प्राजेक्ट की स्थापना के लिए पशु पालन और दुग्ध विकास विभाग प्रस्ताव तैयार कर चुके हैं लेकिन मेगा फूड पार्क की जमीन आवंटन का मामला आगे न बढ़ने से यह प्रोजेक्ट भी अटके हैं।
लाल फाटक पर ओवरब्रिज
बरेली-लखनऊ रेलखंड के लाल फाटक समपार फाटक संख्या 359-ए-टी-2 पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए सेतु निगम ने 4528.070 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया लेकिन उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिल सकी है। इस मामले में प्रदेश सरकार की ओर से ठीक से पैरवी नहीं हुई।
लीलौर झील का सौंदर्यीकरण
सिंचाई खंड को झील के 50 हेक्टेयर में क्षेत्रफल में खुदाई, सिल्ट की सफाई और झील के चारों ओर 4.20 किलोमीटर का तटबंध निर्माण करना था। तटबंध के ऊपर तीन मीटर चौड़ाई में सीसी इंटरलाकिंग टाइल्स के मार्ग का निर्माण और आठ इनलेट, एक पुलिया और झील की सफाई का काम करना था। इसके लिए 838.190 लाख रुपये के प्रस्ताव में से 838.19 लाख रुपये को वित्त व्यय समिति ने अनुमोदन दे दिया लेकिन धनराशि रिलीज होने का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर झील के पास गेस्ट हाउस निर्माण के लिए पीडब्लूडी की ओर से बनाए गए 237.380 लाख रुपये के प्रस्ताव को हटा दिया गया। विद्युत संयोजन, उद्यान विभाग से सौंदर्यीकरण तथा वन विभाग से झील के चारों ओर पौधरोपण भी नहीं हुआ है।
चौपुला-शहामतगंज फोरलेन
नगर विकास में इस प्रोजेक्ट के लिए 539.200 लाख रुपये की लागत से पीडब्लूडी निर्माण खंड को कार्य करना था। 512.00 लाख रुपये जारी भी हो गए लेकिन कुल दो मिलीमीटर में से 1.30 किलोमीटर तक ही कार्य हुआ है। चौपुला से अयूब खां चौराहा तक अवैध कब्जों के कारण फोरलेन निर्माण पर लोक निर्माण विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं।
स्टेडियम का सौंदर्यीकरण
485.100 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट में कार्यदायी संस्था पैकफैड से बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा हाल का निर्माण, तरणताल का जीर्णोद्धार, स्टेडियम के मुख्य भवन का जीर्णोद्धार, वेटलिफ्टिंग हाल का जीर्णोद्धार और छात्रावास भवन का जीर्णोद्धार होना था। स्वीकृति के बाद 485.10 लाख रुपये अवमुक्त हुए। इसमें से 306.31 लाख रुपये धनराशि का व्यय किया जा चुका है और अभी तक छोटे स्वीमिंग पूल का काम पूरा हो चुका है लेकिन बड़े स्वीमिंग पूल का काम अटका है। चेंज रूम का काम आधा ही हुआ है। मल्टीपरपज हॉल, टेनिस कोट और वेटलिफ्टिंग अधूरा है।
आईवीआरआई रोड का फ्लाई ओवर
बरेली लालकुंआ रेलखंड के आईवीआरआई रोड पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सेतु निगम ने 5331.550 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया। अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है, हालांकि ओवर ब्रिज निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाया जा चुका है।
गांधी उद्यान का सौंदर्यीकरण
इसके सौंदर्यीकरण में पौने दो करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। फिर भी पार्क की तस्वीर नहीं बदली। बनी हुई सड़क फिर चमाचम हुई। बापू की बाल वाटिका में रंगाई-पुताई करके काम निपटा दिया गया।
राधेश्याम-आला हजरत पीठ
रुहेलखंड विवि में राधेश्याम अला हजरत पीठ की स्थापाना की पिछले साल घोषणा की गई। अभी तक स्थापित नहीं हो पाई है। शासन से धनराशि मांगी गई लेकिन एक धेला नहीं दिया। ऐसे में रुहेलखंड विवि की ओर यह पीठ सिर्फ कागजों में स्थापित हो गई है। बजट न होने के कारण बाकी के कम नहीं हो पा रहे हैं।
शहामतगंज फ्लाईओवर
करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री ने शहामतगंज में फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए 48 करोड़ रुपये सेतु निगम ने मांगे हैं। इसके लिए अभी तक एक धेला मिलना तो दूर वित्तीय मंजूरी नहीं हुई है।