फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दिन छाएंगे बादल... बारिश के आसार, फिर चलेगी शुष्क हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पांच दिनों से बादलों के मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का सिलसिला तीन दिन और जारी रहेगा। 10 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलने से तेज शुष्क हवा चलने और गर्मी बढ़ने का अनुमान है। सोमवार को धूप निकलने से हल्की गर्मी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, मध्य क्षोभमंडल में पाकिस्तान और पंजाब के पास मंडरा रहे पश्चिमी विक्षोभ और निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण से रुहेलखंड में बारिश के आसार हैं। सोमवार को विक्षोभ के कमजोर होने से आसमान साफ होने से हल्के बादलों के साथ धूप निकलने से मौसम खुशगवार रहा।
सात अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होने से घने बादल छाएंगे। आठ और नौ अप्रैल तक आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। 10 अप्रैल से फिर पारे में बढ़त आने के साथ ही मौसम शुष्क हो जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 33 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 87 फीसदी और गति 20-25 किमी. प्रति घंटा रही। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें