बरेली। बादल मंडराने का सिलसिला अगले चार दिन तक जारी रहेगा। शनिवार को दिनभर धूप की वजह से अधिकतम तापमान में चार डिग्री की बढ़त दर्ज की गई, पर यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों की ओर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हवा में नमी की मात्रा बढ़ी है। लिहाजा, तपिश का अहसास कम हो रहा है। शनिवार सुबह हल्के बादल छाए रहे, पर दोपहर में तेज हवा चलने से आसमान साफ हुआ और धूप निकली। पारा चार डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से दो डिग्री कम 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम पारा 23.1 डिग्री दर्ज हुआ। संवाद
मौसम इनपुट
36.5
23.1
धूप निकलेगी। तेज हवा चलेगी। बादल मंडराएंगे।
सूर्योदय 5:30
सूर्यास्त 6:49