फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली पर छाएंगे बदरा...रंगों संग बारिश का अनुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इस बार होली पर मौसम का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 13 व 14 मार्च को मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। यही नहीं इससे ठंडक भी दोबारा लौट सकती है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि इस समय पूर्व उत्तर दिशा की ओर से हवाएं चल रही हैं। इस वजह से दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है, लेकिन आने वाले दिनाें में बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है। वैसे मौसम में ये बदलाव नया नहीं है। बरेली समेत आसपास के जिलों में लगातार मौसम बदल रहा है।
फरवरी के अंत में बारिश के बाद ठंड लौटी थी। उसके बाद से दिन में तेज धूप तो रात में सर्द हवाएं चल रही हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.6 व न्यूनतम तापमान 13.5 दर्ज किया गया। मार्च माह में पहली बार रविवार को तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। लोगों को लग रहा था कि अब ये गर्मी बढ़ेगी और होली में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन एक बार बारिश की आशंका से आम लोगों का आकलन गड़बड़ा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, इस बदलते मौसम की वजह से लोगों में बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। वायरल फीवर, खांसी, शरीर में दर्द के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल वाजपेयी ने बताया कि मौसम बदलने के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों को रहन-सहन व खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें