फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद मंडरा सकते हैं बादल, बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
बरेली। पछुआ हवाओं के शहर में प्रवेश का असर शनिवार सुबह भी दिखाई दिया। करीब दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 20 से 25 मीटर तक दर्ज की गई। पूर्वाह्न 11 बजे तेज धूप खिली, लेकिन तापमान में स्थिरता बनी रही। मौसम विभाग ने पछुआ हवा के असर से अगले तीन दिन में बादल मंडराने और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पछुआ हवा पहाड़ों की ओर से बादल साथ लेकर आ रही है। इससे नमी और धूप के संघनन से कोहरा छा रहा है। बताया कि हवा की दिशा बदलने तक फिलहाल सुबह और शाम हल्का घना कोहरे रहेगा। नमी का स्तर बढ़ने से हवा में हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नमी 87 फीसदी दर्ज हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें