फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडराएंगे बादल मगर बारिश के आसार कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बाद बदल रहे मौसम ने मंगलवार को फिर से ठंड का एहसास कराया। रुकरुक कर मंडरा रहे बादलों की वजह से हवा में नमी के साथ ठंड भी रही। दोपहर में तेज धूप के बावजूद तापमान सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने करीब हफ्ते भर तक बादल मंडराने का बुलेटिन जारी किया है मगर बारिश के आसार कम ही बताए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल शहर में प्रवेश कर रहे हैं मगर उच्च वायुदाब होने से बारिश नहीं कर सकेंगे। उन्होंने करीब हफ्ते भर तक सुबह और शाम हल्का कोहरा, दोपहर में चटख धूप के साथ ही बादल मंडराने के आसार जताए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य सेे एक डिग्री कम रहा। बीते दिनों दर्ज हो रही 90 फीसदी नमी का स्तर बादल मंडराने से बढ़ा है। मंगलवार को 98 फीसदी नमी दर्ज की गई। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक, तापमान में उतार-चढ़ाव वायरस और बैक्टीरिया पनपने के लिए अनुकूल माहौल देता है। इसलिए बच्चे और बुजुर्ग सुबह-शाम अभी घरों से बाहर निकलने से बचें। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से निमोनिया और डायरिया के चपेट में आ सकते हैं। युवा दोपहिया वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा वे आंख, कान, गले की बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। ठंड लगने पर उल्टी-दस्त और शरीर में दर्द की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें