फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अध्यक्ष व महासचिव पद पर कांटे की टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का चुनाव आज, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन


आंवला।
बार एसोसिएशन की एक वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव आज होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को मतदान के बाद मतगणना व देर शाम तक परिणामों की भी घोषणा हो जाएगी।
चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं। अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रत्याशी पिछले कई दिनों से मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। वकीलों को अपने पक्ष में लाने के लिए पिछले सप्ताह तक दावतों का दौर भी जारी रहा था। बार एसोसिएशन चुनाव में प्रमुख रूप से अध्यक्ष पद पर कुंवर पाल सिंह, सुशील कुमार शर्मा एवं महासचिव पद पर गजेंद्र सिंह, अतुल कुमार सिंह व राजपाल के बीच कांटे की टक्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव प्रकाशन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पदों पर होने वाले चुनाव में कुल 196 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यहां बता दे कि एकल नामांकन के चलते वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर क्रमश: पदम सिंह, रोहित शाह व रामदुलार मौर्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें