फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी अब तक त्योहारी मूड में, नहीं उठा कूड़ा

Mon, 23 Oct 2017 01:46 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
पऊफैली गंदगी
विज्ञापन

विज्ञापन
दिवाली पर घरों की गंदगी तो बाहर आ गई लेकिन इसे ठिकाने नहीं लगाया जा सका। सफाई कर्मचारी अब तक त्योहारी मूड में हैं। इससे कई इलाकों में दो दिन से कूड़ा नहीं उठा है। हालात ऐसे हैं कि गंदगी सड़कों पर आ गई है। इससे लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन

गंगापुर में डलावघर रविवार को भरा रहा। आसपास इलाके के लोगों ने खुद ही कूड़ा लाकर यहां फेंकना शुरू कर दिया है। इससे कूड़ा सड़क तक आ गया है। मढ़ीनाथ में भी काफी समस्या है। यहां भी दो दिन से कूड़ा उठाने कोई नहीं पहुंचा है। नेकपुर में लोगों ने सड़क पर ही कूड़ा फेंक दिया है। लोगों ने बताया कि यहीं से नगर निगम के कर्मी कूड़ा ले जाते हैं, लेकिन दो दिन से कोई नहीं आ रहा है। इससे लोग परेशान हैं। सुभाषनगर में भी यही हाल है। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी भी शनिवार को भैयादूज और फिर रविवार अवकाश के चलते कूड़ा लेने नहीं आए। राजेंद्रनगर, बिहारीपुर और मॉडल टाउन में लोग घराें में ही कूड़ा भरकर रखे हैं। इलाकों में काफी गंदगी की स्थिति है। हालांकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को सफाई कर्मी इलाकों में पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


कोट 
त्योहार के चलते एक दिन कर्मचारी नहीं आए होंगे, वैसे तो प्रतिदिन सफाई हो रही है। सोमवार को कर्मचारी इलाकों में पहुंचेंगे और कूड़ा भी उठाया जाएगा। 
- ईश शक्ति सिंह, अपर नगर आयुक्त 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें