फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाले की सफाई शुरू, औद्योगिक क्षेत्र में नहीं होगा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों को जल्द जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने औद्योगिक क्षेत्र में बने नाले की सफाई शुरू की है। उपायुक्त उद्योग ने कार्य पूरा होने पर पूरी तरह जलनिकासी की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण के बावजूद फैक्टरियों में जलभराव हो रहा था। टीम के निरीक्षण में पता चला कि नाला किसानों ने बंद कर रखा है। उद्योग बंधु की बैठक में क्षेत्र के अध्यक्ष अजय शुक्ला मुद्दा उठाते रहे, पर ठोस पहल नहीं हुई। बीते दिनों अमर उजाला ने प्रकरण को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, उद्योग विभाग और उद्यमियों की टीम बनाकर निरीक्षण के निर्देश दिए। परिसर के बाहर खेतों में जलनिकासी के लिए किसानों से बातचीत की। आपसी सहमति पर पीडब्ल्यूडी ने बंद नाला खोलने की कवायद शुरू की है।
उद्यमी मनोज पंजाबी के मुताबिक पूर्व में जो नाला था, उसे किसानों ने मिट्टी डालकर बंद कर दिया था। अब पीडब्ल्यूडी ने उसे जेसीबी से साफ कर दिया है। आशंका है कि फिर किसान नाला बंद कर सकते हैं। उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने कहा कि भविष्य में कोई दिक्कत नहीं होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें