फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 20 अक्तूबर के बाद शुरू हो सकती हैं कक्षाएं

विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

20 अक्तूबर तक ऑनलाइन कक्षाओं में 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा करने के हैं निर्देश
विज्ञापन

नियमित कक्षाओं के लिए शासन के आदेश का इंतजार कर रहा है विश्वविद्यालय

बरेली। शासन ने कोरोना संक्रमण के चलते रुहेलखंड विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ऑनलाइन पढ़ाई आगे जारी रखने को लेकर नये निर्देश नहीं मिले हैं और अनलॉक 5 की भी घोषणा हो चुकी है, ऐसे में 20 अक्तूबर के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन नियमित कक्षाएं शुरू करा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते देश भर में लॉकडाउन लगा तो बाजार, स्कूल-कॉलेज और भीड़ वाले सभी स्थानों को बंद कर दिया गया। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था शुरू की गई। इसके तहत विश्वविद्यालय को भी 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन पढ़ाई कराने और सारा पाठ्यक्रम भी ऑनलाइन ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। यह समय अब पूरा होने वाला है और ऑनलाइन कक्षाओं को आगे बढ़ाने के संबंध में विश्वविद्यालय को शासन से कोई नई गाइड लाइंस नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर देश में अनलॉक 5 की घोषणा हो गई है, जिसमें स्कूल-कॉलेजों को खोलने का भी प्रावधान किया गया है। इसको देखते हुए कहा जा रहा है कि विश्वविद्यालय में 20 अक्तूबर के बाद नियमित कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। कुछ शिक्षक इसका तर्क यह भी दे रहे हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई में 50 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा कराने का लक्ष्य दिया गया था, बाकी पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए समय कम बचा है। ऐसे में अगर नियमित कक्षाएं नहीं लगीं तो पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सकेगा।

शासन ने 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन पढ़ाई कराने का लक्ष्य दिया था। इसे आगे बढ़ाने के संबंध में कोई नया आदेश भी नहीं आया है। ऐसे में 20 अक्तूबर के बाद नियमित कक्षाएं लगाई जा सकती हैं। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें