फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल के तय समय से पहले ही कर दी छुट्टी, लौटते समय तालाब में डूबकर छात्र की मौत

Fri, 28 Jul 2023 01:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रुकूमपुर निवासी अनमोल कक्षा छह का छात्र था। गुरुवार को स्कूल से वापस आ रहा था। इसी दौरान तालाब में डूब गया। शाम को उसका शव तालाब से बरामद हुआ।
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो, उसके पिता (दायें) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कक्षा छह के छात्र की तालाब में डूबकर मौत हो गई। पिता का आरोप है कि बारिश की वजह से स्कूल में जल्दी छुट्टी कर दी गई थी। वापस आते समय उनका बेटा तालाब में डूब गया। उसके कपड़े और चप्पलें तालाब किनारे रखी मिलीं। पिता ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रुकूमपुर निवासी अनमोल की गुरुवार को गांव के पास तालाब में डूबकर मौत हो गई। उसके पिता मैकूलाल ने बताया कि बेटा माधोपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। गुरुवार को वह स्कूल गया था। दोपहर दो बजे छुट्टी होनी थी। इससे एक घंटे पहले बारिश होने लगी तो शिक्षकों ने स्कूल में बस्ते जमा करके बच्चों की छुट्टी कर दी।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत हत्याकांड: पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए थे 60 साल के पति के कई टुकड़े, नहर से बरामद; प्रेमी की तलाश
विज्ञापन

 

बच्चे बारिश में भीगते हुए गांव आ रहे थे। इसी दौरान अनमोल गांव से पहले तालाब में डूब गया। कुछ देर बाद वह उसे तलाश करते हुए पहुंचे तो उसकी शर्ट और चप्पलों को तालाब के बाहर देखा। आशंका है कि छात्र तालाब में नहाने उतरा होगा। शाम के वक्त ग्रामीणों की मदद से उसका शव निकाला जा सका। मैकूलाल ने फतेहगंज पश्चिमी थाने में तहरीर देकर शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

बीएसए बोले- समय पर ही हुई छुट्टी 

बीएसए संजय सिंह ने कहा कि मैंने मामले में पता किया है तो ग्रामीणों ने गलत रिपोर्ट लिखाई है। घटना दो बजे के बाद की है। शिक्षकों ने स्कूल समय पर ही बंद किया। स्कूल के अन्य बच्चों से इस बारे में बात की तो पता चला है कि तीन-चार बच्चे एक साथ तालाब में नहाने गए थे और यह घटना हुई है। मामले की जांच बीईओ फतेहगंज पश्चिमी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें