अनमोल दसवीं कक्षा का छात्र था। वह शनिवार सुबह अपने दोस्त के साथ कोचिंग पढ़ने टिसुआ गया था। उसका दोस्त बाइक खड़ी कर पानी पीने चला गया था। इसी दौरान अनमोल ने बाइक स्टार्ट कर ली और सड़क पार करने लगा। बरेली की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें- यूपी में एक पति का मर्डर: पत्नी ने पैर पकड़े, प्रेमी ने किया कत्ल, लाश के बोरे में डाल किया ये काम; पूरी कहानी
हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अनमोल पांच बहनों में सबसे छोटा था और उसका एक ही भाई था। उसके माता-पिता नोएडा में निजी नौकरी करते हैं, जिन्हें सूचना दे दी गई है और वे घर आ रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।