चाट विक्रेता से मांगी रंगदारी
सुभाषनगर के चार दबंगों ने नुमाइश में चाट खाने के बाद विक्रेता से दस हजार रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर जमकर पीटा और सामान के साथ तोड़फोड़ की। कोतवाली पुलिस ने चार नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।