इंटरनेट की आभासी दुनिया में युवा और बच्चे ऑनलाइन गेम की गिरफ्त में आ रहे हैं। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की आदत खतरनाक साबित हो रही है। बरेली में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मां ने मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने से रोका तो लॉ के छात्र ने गुस्से में फिनायल पी लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।