लड़का पक्ष के भगवान दास समेत अन्य ने लड़की के फूफा मंसाराम की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले में दोनों पक्ष के आठ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने भगवान दास समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया है।
बरेली के नवाबगंज के गांव बाकरगंज में रहने वाले रमेश कश्यप का सोमवार रात लग्न समारोह था। लग्न बहेड़ी के गांव गुरवारा से रामकुमार कश्यप लेकर आए थे। रात को खाने के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसी दौरान लड़का पक्ष के भगवान दास समेत अन्य ने लड़की के फूफा मंसाराम की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले में दोनों पक्ष के आठ अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने भगवान दास समेत पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया है।