फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दरोगा भिड़े, एक ने तानी रिवॉल्वर, दूसरे ने मारा थप्पड़

Sat, 13 Apr 2019 09:42 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, म्याऊं (बदायूं)
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

अलापुर थानाक्षेत्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ चेकिंग कर रहे दो दरोगा मजाक-मजाक में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद एक ने दूसरे पर रिवॉल्वर तान दिया तो दूसरे ने पहले को थप्पड़ मार दिया। पुलिस वालों में मारपीट देखकर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों को समझाबुझाकर मामला शांत किया।

विज्ञापन


यह मामला शुक्रवार देर रात का है। उस समय म्याऊं पुलिस चौकी के नजदीक स्टेटिक मजिस्ट्रेट वाहन चेकिंग कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनके साथ दो दरोगा भी थे। एक दरोगा कुछ देर पहले वीआईपी ड्यूटी से लौटा था। जैसे ही वह दूसरे दरोगा के पास पहुंचा कि तो उसने पूछ लिया कि लेट कैसे हो गए। थाने के सभी दरोगा और पुलिस कर्मी तो पहले आ गए थे।

इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में गाली गलौज हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच मारपीट हो गई। तभी एक दरोगा ने अपना रिवॉल्वर निकालकर दूसरे पर तान दिया। जिस पर दूसरे दरोगा ने थप्पड़ मार दिया। दोनों दरोगा में मारपीट देखकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अन्य पुलिस कर्मी दौड़ पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने किसी तरह दरोगा के हाथ से रिवॉल्वर छीना और उसे शांत किया। इस दौरान काफी भीड़ भी जमा हो गई थी। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी ने उन्हें बताया है। वह इसकी जानकारी करते हैं।


दरोगाओं के बीच मारपीट और रिवॉल्वर तानने की खबर मेरे पास तक नहीं आई है। मैं इसकी जानकारी जुटा रहा हूं। जानकारी होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें