फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीट विक्रेताओं में रुपये लेनदेन को लेकर मारपीट

Sun, 09 Aug 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। मांस बिक्री को लेकर हुई मारपीट में एक विक्रेता घायल हो गया। दोनों ओर से थाने में तहरीर दी गई। एक घर में बेचे जा रहे मीट का वीडियो वायरल होने एवं एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस अब खुद को बचाने में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सावन माह में सरकार ने कांवड़ रूट पर मीट की बिक्री बंद कर रखी है। आरोप है कि नगर में कई जगह चोरी-छिपे मीट की बिक्री हो रही है। चेहल्लुम वाले दिन 11 क्विंटल मीट बिका। ढाई सौ वाला मांस तीन सौ रुपये प्रति किलो बिका। इस दौरान मीट विक्रेताओं के बीच आपस में मनमुटाव हो गया। साथ ही, मारपीट हो गई। इसमें एक मीट विक्रेता आलिम की पिटाई कर दी गई। आलिम के भाई कय्यूम ने थाने में तहरीर दी है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के मुताबिक जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें