फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मॉडल रोड बनाने का दावा, पाइप लाइन का एलाइनमेंट नहीं मिला सके

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत मॉडल रोड बनाने का दावा करने वाले अभियंता पाइप लाइन का एलाइनमेंट तक नहीं मिला सके। दो ओर से डाली गई लाइन को जोड़ने में दिक्कत आने पर क्षेत्रवासियों ने आपत्ति दर्ज कराई है। विशेषज्ञ भी इसे तकनीकी खामी बता रहे हैं। ठेकेदार किसी तरह पाइप लाइन को जोड़ने की फिराक में है।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना फेज-एक में डीडीपुरम से कुष्ठ आश्रम रोड की ओर नई पाइप लाइन डाली जा रही है। क्षेत्रीय निवासी आरएन मेहरोत्रा ने बताया कि मॉडल टाउन से कुष्ठ आश्रम रोड होते हुए पेट्रोल पंप चौराहे तक पहले पाइप लाइन डाली गई थी। लाइन को वैसे ही छोड़कर आगे की ओर खोदाई की गई और अब डीडीपुरम से कुष्ठ आश्रम की ओर पाइप लान डाली जा रही है। इस दौरान एलाइनमेंट का ध्यान नहीं रखा गया। दोनों पाइप लाइन को जहां जोड़ा जाना है, वहां एलाइनमेंट गड़बड़ हो गया है। आपत्ति के बाद नगर आयुक्त ने मामले का संज्ञान लिया है। हालांकि, अभी तक उनको इस तरह की रिपोर्ट नहीं मिली है। संवाद

विशेषज्ञ की बात



तकनीकी रूप से यह गलत है। पाइप लाइन को लेवल में डाला जाना चाहिए। उसे घुमाकर जोड़ने से प्रेशर कम होने की आशंका रहती है। पानी ऊपर तक नहीं चढ़ पाएगा। भविष्य में मरम्मत की जरूरत पड़ने पर भी कठिनाई आ सकती है। - राजेंद्र आर्या, सेवानिवृत अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन








हमने पता करवाया है, लेकिन ठेकेदार ऐसी बात से मना कर रहा है। क्षेत्रीय लोगों की आपत्ति आई है। अभियंताओं को मौके पर भेजकर इसे दिखवाया जाएगा। जो भी दिक्कत होगी, उसे दूर कराएंगे। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें