फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ढाई सौ ट्रांसफार्मर रिजर्व में होने का दावा, फिर भी ट्रॉली पर टिकी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रांसफार्मरों की खराबी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में बड़ी समस्या बनी हुई है। ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में तत्काल समाधान के लिए सड़कों पर मोबाइल (ट्रॉली) ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। आलम यह है कि कहीं ये एक माह से तो कुछ जगहों पर दो माह से अधिक समय से लगे हैं। स्थायी समाधान न होने से सड़कों पर यह जाम का कारण बन रहे हैं। दूसरी ओर, विद्युत निगम का दावा है कि सीबीगंज कार्यशाला में 250 ट्रांसफार्मर रिजर्व में रखे हैं।
विज्ञापन

शहर के 27 उपकेंद्रों से करीब सवा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। इसके लिए 2,386 ट्रांसफार्मर भी लगे हैं। सबसे अधिक समस्या हरूनगला, किला, जगतपुर, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, सनसिटी, महानगर व शाहदाना उपकेंद्रों से पोषित इलाकों में हैं। यहां ज्यादातर ट्रांसफार्मर ओवरलोड रहते हैं। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर ये दगा दे जाते हैं।
शहरी क्षेत्रों में जुलाई में 186 ट्रांसफार्मर फुंक गए। उपभोक्ताओं को तुरंत राहत देने के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर तो लगा दिए जाते हैं, लेकिन उनको हटाया नहीं जाता। इन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की संख्या भी अधिक है और बिजली चोरी भी बड़ी समस्या है। कागजों पर दर्ज लोड से अधिक बिजली की खपत हो रही है। काफी संख्या में उपभोक्ता कम भार का कनेक्शन लेने के बावजूद अधिक क्षमता का उपयोग कर रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर अधिक फुंकते हैं।
विज्ञापन

ये है हाल
- चौपुला रोड पर एक माह पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। वहां मोबाइल ट्रांसफार्मर तो लगा दिया, लेकिन स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। इससे रास्ते पर पड़ा ट्रांसफार्मर जगह घेरने के साथ जाम का कारण बन रहा है।
-बिहारीपुर पुलिस चौकी के सामने दो माह से मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाया गया है। यहां के ट्रांसफार्मर की मरम्मत आज तक नहीं कराई गई।
वर्जन
शहर में एक माह के अंदर आठ से 10 की संख्या में लगे मोबाइल ट्रांसफार्मर हटाए गए हैं। जिन अन्य जगहों पर मोबाइल ट्रांसफार्मर लगे हैं, उनको भी जल्द हटवाया जाएगा। -अखिलेश कुमार सिंह, मुख्य अभियंता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें