फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल इन्क्लेव आधारशिला दशहरा से पहले : नंदी

Sat, 24 Jun 2017 01:13 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Civil Enclave Establishment before Dashera: Nandy - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
अगले वर्ष नवंबर से पहले बरेली से हवाई सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। सिविल इन्क्लेव निर्माण में कुछ भूमि कम पड़ गयी है, इसकी व्यवस्था हो गयी है। तीन माह बाद भवन निर्माण की आधारशिला रखना तय है, इसलिए समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल ‘नंदी’ ने बताया कि हर हाल में दशहरा तक सिविल इन्क्लेव भवन की आधारशिला रख दी जाएगी। लक्ष्य है कि अगले वर्ष अक्टूबर से हवाई सेवाएं शुरू हो जाएं। इसलिए  जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को निर्देश कर दिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार ने एक घंटे तक की उड़ान किराया का सिर्फ 2500 रुपये तय किया है। नंदी ने बताया कि बरेली से विभिन्न शहरों के लिए कनेक्ट सेवाएं भी उपलब्ध कराने का विचार है। 
इससे पहले सिविल इन्क्लेव निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराने के  लिए सर्किट हाउस में संबंधित अफसर तलब किए। मंत्री ने बैठक में पहुंची डीएम पिंकी जोवल से जानकारी ली। बताया गया कि प्रोजेक्ट में कुछ भूमि कमी आड़े आयी थी, जिसे दूर कराया जा रहा है। डीएम ने बताया कि बाउंड्री का निर्माण हो रहा है। मंत्री नंदी ने डीएम से कहा कि वे खुद मौके पर जाकर सभी खामियां दूर कराएं। 
विज्ञापन

सर्किट हाउस में बैठक करने बाद मंत्री जी रामपुर बाग पहुंचे। जहां पंकज अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मोनू झावर, रवि अग्रवाल, निमित्त अग्रवाल आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि जल्द बरेली शहर हवाई सेवा से जुड़ जाएगा। बरेली वासियों को यह उपहार देने के लिए विभाग और प्रशासन तेजी से काम कर रहा है।

आनलाइन मिलेगा 12 साला मुआयना
मंत्री नंदी गुरुवार सुबह बातचीत में बताया कि भू माफिया खरीद फरोख्त में गड़बड़ियां करते रहे हैं। इससे भोले भाले लोग फंस जाते हैं। इसलिए रजिस्ट्री कार्यालय में होने वाले 12 साला मुआयना अब आनलाइन होंगे। अभी तक दलालों के माध्यम से लोग जमीन खरीदने से पहले मुआयना मैन्युअल कराते थे। दलाल गलत तरीके से प्रमाणित कापी थमा देते थे, इससे विवाद कोर्ट तक पहुुंच रहे थे। आनलाइन सुविधा शुरू होने पर हेराफेरी संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें