फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख का सरकारी चावल हड़पने पर कुर्क की राइस मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। करीब 20 लाख रुपये कीमत के सरकारी चावल का गोलमाल करने पर खाद्य विभाग की टीम ने हरहरपुर मटकली में फैमिली राइस मिल को कुर्क कर उस पर अपने ताले डाल दिए। अफसरों के मुताबिक जल्द ही सरकारी चावल की भरपाई के लिए जल्द ही मिल को नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन

हरहरपुर मटकली गांव में इकरार अहमद की फैमिली इंटरप्राइजेज के नाम से राइस मिल है। खाद्य विभाग ने इस मिल से 2018-19 में धान कुटाई का अनुबंध किया था। राइस मिल मालिक करीब साल भर के दौरान 20.52 लाख रुपये का चावल हड़प लिया। आरसी जारी करने के बाद भी मिल मालिक ने बकाया जमा नही किया तो एसडीएम नवाबगंज कमलेश कुमार सिंह ने 13 सितंबर को मिल कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए। मंगलवार दोपहर खाद्य व रसद विभाग की टीम ने लेखपाल अजय भास्कर, अमीन सरवर, रंजीत आदि साथ राइस मिल को कुर्क करके उसके गेट पर ताले लगा दिए। जिला विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि जल्द ही मिल की नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें