फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में मकान की छत ढहने से भाई-बहन की मौत, बच्ची समेत दादी घायल

विज्ञापन
उझानी के रियोनइया गांव में मलबे में तब्दील बादाम सिंह के मकान की छत। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। त्योहार मनाने पैतृक घर पहुंचे मासूमों के ऊपर पुराने और जर्जर मकान की छत गिर पड़ी। तीन बच्चों समेत उनकी दादी मलबे में दब गई। छत गिरने की आवाज सुनकर गृहस्वामी और पड़ोसियों ने चारों को मलबे से किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान सगे भाई-बहन की मौत हो गई। घायलों में मृतकों की बड़ी बहन और दादी की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा। बताया जाता है कि मकान पुराना है और इसका छज्जा अभी कुछ दिन पहले ही गिरा था।
विज्ञापन

हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव रियोनइया में बृहस्पतिवार देररात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुआ। गांव के बादाम सिंह का बेटा रजनेश उझानी के मोहल्ला अहीरटोला में रहता है। हरियाली तीज मनाने वह पत्नी और बच्चों के साथ सुबह पैतृक घर पहुंचा था। शाम को परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए। रजनेश और उसकी पत्नी पूनम दूसरे कमरे की छत पर तो रजनेश के बच्चे शृगवी (14), वंश (आठ) और श्रेया (छह) अपनी दादी गायत्री के साथ कमरे में दो चारपाई डाल कर सो गईं। एक चारपाई पर वंश और श्रेया तो दूसरी पर दादी गायत्री के साथ शृगवी थी। रात में अचानक ही कमरे की छत ढहकर उनके ऊपर आ गिरी।
छत के मलबे की चपेट में आकर एक दीवार भी दोनों चारपाइयों पर गिर पड़ी। घटना में दादी और तीनों भाई-बहन मलबे में दब गए। ग्रामीणों समेत परिवार के लोगों ने मलबा हटाकर चारों को बाहर तो निकाल लिया लेकिन श्रेया और वंश की मौत हो गई। शृगवी और गायत्री लहूलुहान हालत में निकाल ली गईं। श्रेया उझानी के निजी स्कूल में नर्सरी तो वंश कक्षा केजी में पढ़ता था। कोहराम और अफरातफरी के बीच परिवार के लोग चारों को निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने वंश और श्रेया को मृत घोषित कर दिया। देर रात ही सीओ सर्वेंद्र कुमार और एसएसआई रामऔतार सिंह ने मौका मुआयना किया। शृगवी समेत उसकी दादी की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें