फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरवी बनी सहारा, कैंसर पीड़िता को पहुंचाई दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। लॉकडाउन में पुलिस बीमार लोगों का सहारा बनी हुई है। यूपी 112 पीआरवी ने एक से दूसरी सीमा की पीआरवी की मदद लेते हुए कैंसर पीड़िता की दवा लखीमपुर खीरी तक पहुंचाई। पुलिस कर्मियों ने पीड़िता के घर जाकर दवा दी तो इससे कैंसर पीड़िता और उसके परिवार वालों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

थाना नीमगांव के गांव अहिरी निवासी राजकुमार की पत्नी रमादेवी कैंसर से पीड़ित है। उनका लखनऊ से इलाज चल रहा है। लॉकडाउन होने के कारण वह दवा लेने नहीं जा पाईं, जिससे उनकी दवा समाप्त हो गयी थी। दवा न होने से वह काफी परेशान थी। रमादेवी ने यूपी 112 पुलिस को कॉल की और बताया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। दवा समाप्त होने से वह काफी परेशान हैं। पीड़िता से दवा का पर्चा लेकर लखनऊ की पीआरवी ने गोमतीनगर से दवा खरीदी। उसे लेकर आगे की पीआरवी को दी। इसके बाद एक से दूसरी पीआरवी के माध्यम से शनिवार की शाम यह दवा खीरी की पीआरवी 2879 को दी गयी। पीआरवी 2879 के सब कमांडर धर्मेश गौतम ने दीवान रविंद्र सिंह के साथ घर जाकर कैंसर पीड़िता के पति को दवा दी। दवा मिलते ही परिवार वालों के चेहरे खिल उठे। परिवार के लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें