फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में तैनात रहे चंद्र मोहन गर्ग अब बरेली के सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
अनसुलझा रहा कंपोजिट ग्रांट का मामला अब बेसिक शिक्षा के विशेष सचिव बने सत्येंद्र कुमार
विज्ञापन

बरेली। शासन की ओर से देर शाम जारी हुई आईएएस ट्रांसफर की सूची में बरेली में नए सीडीओ की तैनाती हुई है। इसमें श्रावस्ती में सीडीओ के पद पर तैनात रहे साल 2016 बैच के आईएएस चंद्र मोहन गर्ग को बरेली का सीडीओ बनाया गया है। वहीं, बरेली के सीडीओ रहे सत्येंद्र कुमार को बेसिक शिक्षा के विशेष सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जाता है कि सीडीओ सत्येंद्र कुमार के तबादले पर बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी और शिक्षक काफी खुश हैं। हालांकि, कुछ बीईओ के चेहरे पर उदासी की भी चर्चा है।
विज्ञापन

करीब ढाई साल के कार्यकाल के दौरान सीडीओ सत्येंद्र कुमार को स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए और महिला सशक्तिकरण के मामले में ‘कलाम इनोवेशन इन गवर्नेंस अवॉर्ड’ से नवाजा गया था। इन कामयाबियों के साथ ही, स्कूलों को जारी कंपोजिट ग्रांट के मामले की जांच में सीडीओ सत्येंद्र कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सके। करीब तीन माह पहले चार शिक्षकों को निलंबित करने की कार्रवाई की थी। इसके बाद अन्य स्कूलों की जांच शुरू हुई लेकिन उसकी रिपोर्ट क्या रही यह मामला दबा ही रहा। इसके अलावा स्कूलों में ड्रेस वितरण, पुस्तक वितरण, स्वेटर आदि वितरण में भी सीडीओ सत्येंद्र ने जांच तो शुरू कराई लेकिन उनकी रिपोर्ट भी अब तक सार्वजनिक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें