फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर निकले कप्तान, लोगों से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी ने शनिवार रात शहर के संवेदनशील और घनी आबादी क्षेत्र में पैरामिलिट्री एवं पुलिस फोर्स के साथ मार्च किया। चौराहों पर रुककर लाउडस्पीकर से लोगों को नागरिकता कानून के बारे में बताया। कहा कि भारतीयों को इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न देकर लोग अपने काम में व्यस्त रहें।
विज्ञापन

एसएसपी शैलेश पांडेय अपने साथ एसपी सिटी, सीओ फर्स्ट, सीओ सेकेंड और सीओ थर्ड के साथ चार थानों की पुलिस और आरएएफ लेकर कोतवाली से कुतुबखाना, साहूकारा, वशीर खां की मजार, घोसियान मोहल्ला, बानखाना, कोहाड़ापीर, जाटवपुरा, गंगापुर, शाहदाना, सैलानी, जगतपुर, कुतुब शाह की मजार होकर बारादरी थाने तक पैदल भ्रमण करते हुए पहुंचे। इस दौरान एसएसपी ने रास्ते में कई जगह रुककर लोगों को लाउडस्पीकर से संबोधित किया। बताया कि नागरिकता कानून को लेकर कुछ शरारती तत्व अफवाह फैला रहे हैं। लोगों को इसे समझना होगा। किसी भारतीय की नागरिकता पर खतरा नहीं है। इसलिए लोगों के बहकावे में न आकर सही स्थिति समझें। लोगों ने एसएसपी से खुलकर बात की और सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें