फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 निकायों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए मिला 6.30 करोड़ लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 19 नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए जारी हुआ 6.30 करोड़ का बजट लटक गया है। शासन से धन तो आवंटित करा लिया गया, लेकिन कई निकायों में जमीन तक ढूंढी नहीं जा सकी है। जिस कारण टेंडर नहीं हो पा रहे हैं। कई निकायों में डंपिंग ग्राउंड के लिए भी जमीन नहीं है। एडीएम प्रशासन ने ऐसे निकायों के ईओ को एसडीएम से समन्वय कर प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था के लिए शासन की ओर से प्रत्येक निकाय में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाए जाने हैं। प्रत्येक निकाय में 700 वर्गमीटर भूमि पर 33.13 लाख रुपये खर्च कर प्लांट के लिए बजट भी स्वीकृत हो गया है, लेकिन कई जगहों पर अब तक इसके लिए भूमि तक नहीं तलाश की जा सकी है। हाल में एडीएम प्रशासन की समीक्षा में फतेहगंज पश्चिमी सहित कई जगहों पर भूमि न उपलब्ध न होने की जानकारी ईओ ने दी थी। नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी, रिक्षा, शेरगढ़, देवरनियां में तो डंपिंग ग्राउंड के लिए भी जमीन उपलब्ध नहीं है। इससे सॉलिड वेस्ट का बजट स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण नहीं शुरू हो पा रहा है। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने सभी ईओ को अपनी तहसील के एसडीएम से समन्वय कर जमीन संबंधी प्रकरण का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
‘सभी ईओ से यह रिपोर्ट मांगी गई है कि उनके यहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को लेकर जमीन उपलब्धता और निर्माण शुरू कराने को लेकर क्या स्थिति है? इसकी चेकिंग मैं खुद भी कर रहा हूं। जल्द ही दिक्कतों का समाधान कराया जाएगा।’ - वीके सिंह, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें